‘राघव चड्ढा अच्छे इंसान’, नवजोत कौर ने की AAP सांसद की तारीफ, प्रियंका को बताया बड़ी बहन; PM मोदी का भी किया जिक्र
पंजाब की पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने घोषणा की है कि उनकी भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी (BRP) पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आप सांसद राघव चड्ढा के कामों की प्रशंसा भी की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवजोत कौर सिद्धू ने अपने बयान में राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर नेताओं पर खुलकर भी राय रखी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे इंसान हैं और लगातार लोगों के मुद्दे उठाते रहे हैं।





