गुस्से में ट्रंप ईरान को देने लगे गालियां, बोले- ‘होर्मुज खोल दो वरना नरक बना देंगे…’, दिया नया अल्टिमेटम

नई दिल्ली – अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर बेहद सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखी भाषा में पोस्ट करते हुए ईरान को Strait of Hormuz खोलने की चेतावनी दी और साफ कहा कि ऐसा न होने पर बड़े सैन्य हमले किए जा सकते हैं।

ट्रंप ने 6 अप्रैल की तय समयसीमा से पहले ही दबाव बढ़ाते हुए संकेत दिए कि मंगलवार को ईरान के अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि संभावित कार्रवाई में पावर प्लांट और प्रमुख पुल शामिल हो सकते हैं, और यह हमला “पहले कभी न देखा गया” स्तर का हो सकता है। इससे पहले भी 21 मार्च को Donald Trump ने इसी मुद्दे पर ईरान को चेताया था। उन्होंने कहा था कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला गया, तो ईरान के बड़े बिजली संयंत्रों को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया जाएगा।

अक्रामक हुए ट्रंप
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने बेहद आक्रामक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि ‘मंगलवार पावर प्लांट डे और ब्रिज डे होगा’ और ईरान को तुरंत होर्मुज खोलने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो हालात बेहद खराब हो जाएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका की ओर से ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया गया था। ट्रंप ने चेताया था कि तय समयसीमा में समझौता न होने पर अमेरिका कड़ी सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। हाल ही में उन्होंने यह भी कहा कि “समय तेजी से खत्म हो रहा है” और अगर ईरान ने कोई कदम नहीं उठाया, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

मध्य पूर्व में बढ़ते इस टकराव का केंद्र Strait of Hormuz बना हुआ है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में गिना जाता है। इस क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव या अवरोध वैश्विक तेल आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकता है।

 

Related Articles

Back to top button