होर्मुज से ‘ग्रीन सान्वी’ के गुजरने को हर्ष संघवी ने बताया भारत की कूटनीतिक जीत, ईरान बोला- गुजरात का विशेष स्थान
पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद, भारतीय LPG कैरियर ग्रीन सान्वी होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकल गया। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने इसे भारत की कूटनीतिक जीत बताया।
भारत, और विशेष रूप से गुजरात, हमारे साझा इतिहास में एक खास जगह रखता है, क्योंकि सदियों पहले यहां ईरान से आए लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। LPG कैरियर ग्रीन सांववी होर्मुज स्ट्रेट से गुजरकर भारत की ओर बढ़ रहा है। ग्रीन सांववी लगभग 46,650 मीट्रिक टन LPG कार्गो ले जा रहा है और 25 नाविकों के साथ सुरक्षित है।





