लुधियाना और जालंधर में बिछेगा गैस पाइपलाइनों का जाल, उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा का बड़ा ऐलान
उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि पंजाब में इस साल 39 लाख पीएनजी गैस कनेक्शन का लक्ष्य है, जिसमें से 1.30 लाख जारी हो चुके हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि गैस पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार से उद्योगों को गैस की कमी से राहत मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि गैस पाइपलाइन दोराहा तक पहुंच चुकी है और जल्द ही लुधियाना की इंडस्ट्री को इससे जोड़ा जाएगा। इसके बाद जालंधर को भी नेटवर्क में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पाइपलाइन पहुंची है, वहां स्थिति बेहतर है और इंडस्ट्री को गैस की सप्लाई सुचारू बनी हुई है। अरोड़ा ने इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट्स की समस्याओं का भी जिक्र किया।





