ईरान ने कुवैत के बिजली और पानी प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत

ईरान के हमले में कुवैत के एक बिजली संयंत्र पर हमला हुआ, जिसमें एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और इमारत क्षतिग्रस्त हुई।

कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह घटना रविवार शाम को हुई और इसे देश पर ईरान की आक्रामकता करार दिया।

‘कुवैत के खिलाफ ईरान की आक्रामकता जारी’
मंत्रालय की प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जौहर हयात ने एक बयान में कहा, “कुवैत के खिलाफ ईरानी आक्रामकता के तहत एक बिजली और जल विलवणीकरण संयंत्र में स्थित एक सर्विस बिल्डिंग पर हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा।”

Related Articles

Back to top button