बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर ₹2.60 लाख की मांग, अस्पताल संचालिका समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 21.03.2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से थाना एएचटीयू को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल का कर्मचारी एक बच्ची को गोद दिलाने के नाम पर ₹2,60,000 की मांग कर रहा है।

 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना एएचटीयू एवं थाना बिसरख पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने पीड़िता से संपर्क स्थापित कर बच्ची को सकुशल बरामद किया। तत्पश्चात बाल कल्याण समिति (CWC) के आदेशानुसार बच्ची को *साईं कृपा शेल्टर होम* भेज दिया गया।

 

प्रकरण में थाना बिसरख पर मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

### *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*

 

1. **यशिका गर्ग** पुत्री अनिल गर्ग

निवासी – रोहताश नगर, शाहदरा, दिल्ली

वर्तमान पता – पतवाड़ी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर

उम्र – लगभग 33 वर्ष

 

2. **गजेन्द्र सिंह** पुत्र दरिया प्रसाद

निवासी – ग्राम माछड़, थाना जहांगीरपुर, बुलन्दशहर

उम्र – लगभग 35 वर्ष

 

3. **रंजीत सिंह** पुत्र नत्थू

निवासी – ग्राम डिबाई खुर्द, थाना डिबाई, बुलन्दशहर

उम्र – लगभग 24 वर्ष

 

 

### *पंजीकृत अभियोग का विवरण:*

 

मु0अ0सं0 – 196/2026

धारा – 143(2)/143(4) बीएनएस एवं धारा 80 जेजे एक्ट

थाना – बिसरख, गौतमबुद्धनगर

 

Related Articles

Back to top button