पंजाब के पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा को 2008 चुनावी हमले में दो साल की सजा, लुधियाना कोर्ट ने सुनाया फैसला
लुधियाना। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बरिंदर सिंह रोमाना की अदालत ने 2008 के ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों से जुड़े 18 वर्ष पुराने हमले के मामले में पूर्व विधायक जसबीर सिंह उर्फ जस्सी खंगूड़ा और उसके सह-आरोपित गुरप्रीत सिंह को दोषी करार दिया है।
अपील पर फैसला सुनाते हुए अदालत ने दोनों दोषियों को दो-दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, जिसे उन्होंने अदालत में जमा करवा दिया। हालांकि अदालत ने मामले में अन्य 11 सह-आरोपितों की बरी किए जाने के आदेश को बरकरार रखा।





