अहमदाबाद: पार्टी के बहाने माउंट आबू ले जाकर 17 वर्षीय किशोरी से रेप, वीडियो वायरल होने के बाद खुला राज
गुजरात के रानीप की 17 वर्षीय किशोरी को माउंट आबू में नए साल की पार्टी के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खुलासा हुआ।
दरअसल, 14 साल की सहेली अपनी 17 वर्षीय दोस्त को न्यू ईयर की पार्टी के लिए माउंट आबू अपने साथ ले गई थी। जहां 14 वर्षीय किशोरी ने अपने दोस्तों को भी बुलाया। इस दौरान 17 वर्षीय किशोरी की कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाया और रेपकर उसकी जानकारी के बिना वीडियो वायरल कर दिया।





