भारत-अमेरिका समझौते के खिलाफ पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित, CM भगवंत मान ने डील को बताया खतरनाक
पंजाब विधानसभा ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना करते हुए तीन कृषि कानूनों से भी अधिक खतरनाक बताया।

पारित प्रस्ताव में पंजाब की कृषि पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को लेकर चिंता जताते हुए समझौते को रद करने की मांग की गई। इस दौरान भाजपा के दोनों विधायक सदन में उपस्थित नहीं थे। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने भी निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया।




