‘ईरान युद्ध जीतने के लिए ब्रिटेन की मदद की जरूरत नहीं’, ट्रंप ने की ब्रिटिश पीएम कीएर स्टार्मर की आलोचना
‘ईरान युद्ध जीतने के लिए ब्रिटेन की मदद की जरूरत नहीं’, ट्रंप ने की ब्रिटिश पीएम कीएर स्टार्मर की आलोचनाराष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को ईरान युद्ध जीतने के लिए ब्रिटेन की मदद की जरूरत नहीं है, भले ही वह पश्चिम एशिया में दो विमानवाहक पोत भेजने पर विचार कर रहा हो।

राष्ट्रपति ने क्या कहा?
ट्रंप ने कहा, “हमारा कभी का महान सहयोगी, शायद सबसे महान सहयोगी ब्रिटेन आखिरकार पश्चिम एशिया में दो विमानवाहक पोत भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। ठीक है, प्रधानमंत्री स्टार्मर, हमें अब उनकी जरूरत नहीं है, लेकिन हम याद रखेंगे। हमें ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है, जो युद्ध जीतने के बाद उसमें शामिल हों।”




