‘गुजरात को लूटने वाले जाएंगे जेल’, गांधीनगर रैली में अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी खत्म करने का किया आह्वान

अरविंद केजरीवाल ने गांधीनगर में ‘परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा’ रैली की। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया। केजरीवाल ने गुजरात में जनता की सरकार बनाने, भ्रष्टाचार खत्म करने और किसानों व युवाओं के मुद्दों को हल करने का आह्वान किया। उन्होंने दिल्ली-पंजाब मॉडल का हवाला देते हुए व्यवस्था परिवर्तन का वादा किया और कहा कि गुजरात को लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10-12 दिनों से यशु भाई, प्रवीण राम और मनोज सोरठिया ने भगवान सोमनाथ के दर्शन कर गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले से होते हुए गांधीनगर तक किसान यात्रा निकाली है। इस यात्रा के दौरान वे हजारों किसानों से मिले और पाया कि हर जगह गुजरात का किसान दुखी है और खून के आंसू रो रहा है। कहीं पीने का पानी नहीं है, कहीं सिंचाई का पानी नहीं है, हर चीज के दाम बढ़ गए हैं और किसानों को अपनी फसल के पूरे दाम भी नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में 30 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन इन्होंने कुछ नहीं किया। आज गुजरात का बच्चा-बच्चा कह रहा है कि यह भ्रष्टाचारी सरकार है जो गुजरात को लूट रही है। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे ये पकड़कर झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में डाल देते हैं।

Related Articles

Back to top button