पीएम मोदी ने फिनलैंड संग की रणनीतिक साझेदारी, यूक्रेन-पश्चिम एशिया में शांति की अपील
पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब के साथ वार्ता में यूक्रेन और पश्चिम एशिया संघर्षों के शीघ्र समाधान की अपील की। उन्होंने सैन्य टकराव से बचने और संवाद व कूटनीति पर जोर दिया।

गुरुवार को पीएम मोदी फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर के स्टब साथ वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही। राष्ट्रपति स्टब ने भी संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों का सम्मान करते हुए स्थायी शांति की आवश्यकता पर बल दिया और भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन दोहराया।




