लेजर, सैटेलाइट और साइबर वॉर… ईरानी हथियारों को कैसे बेअसर कर रहा अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में ईरान के हथियार अमेरिकी उन्नत तकनीक के कारण नाकाम हो रहे हैं। अमेरिका हीट-ट्रैकिंग सैटेलाइट, साइबर वॉर और लेजर सिस्टम का उपयोग कर रहा है। ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत अमेरिका और इजरायल ने ईरान के ठिकानों पर हमले किए हैं।

ईरानी मिसाइलों को बेअसर कर रहा अमेरिका
इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा मिडिल ईस्ट के तट पर तैनात अमेरिकी नौसेना के एक विध्वंसक जहाज पर लेजर हथियार की तैनाती है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा जारी वीडियो में एक जहाज दिख रहा है, जो हाई-एनर्जी लेजर सिस्टम (HELIOS) से लैस है। इसमें इंटीग्रेटेड ऑप्टिकल डैजलर और सर्विलांस सिस्टम है। यह स्टीयरेबल लेजर हवाई लक्ष्यों पर शक्तिशाली ऊर्जा बीम फोकस कर सकता है, जिससे ड्रोन और अन्य खतरे कुछ सेकंड में निष्क्रिय हो जाते हैं।

 

Related Articles

Back to top button