एनएफएसयू का चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न, CJI सूर्यकान्त भी रहे उपस्थित; 52 विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक
राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU), गांधीनगर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि CJI न्यायमूर्ति सूर्यकान्त उपस्थित रहे। इस अवसर पर 1799 छात्रों को उपाधियां और 52 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक अवसर पर न्यायमूर्ति अरविंद कुमार, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश; न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश; न्यायमूर्ति वी.एम. पंचोली, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश; हर्ष संघवी, उप मुख्यमंत्री, गुजरात एवं न्यायमूर्ति सुनिता अग्रवाल, मुख्य न्यायाधीश, गुजरात उच्च न्यायालय “सम्माननीय अतिथि” के रूप में उपस्थित रहे।




