थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस व हत्यारोपी बदमाश के साथ हुयी पुलिस मुठभेड
थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लुक्सर में अभियुक्तों द्वारा नितिन पुत्र फिरे निवासी ग्राम लुक्सर थाना इकोटेक प्रथम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उक्त घटना के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें पुलिस टीम को ग्राम पुआरी में लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर घटना में सम्मिलित 01 आरोपी मोनु पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम लुक्सर थाना ईकोटेक प्रथम गौतमबुद्धनगर के छिपे होने की सूचना प्राप्त हुयी। पुलिस बल द्वारा तत्काल की गयी कार्यवाही में उक्त आरोपी की घेराबंदी की गयी जिसमें आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में अभियुक्त गोली लगने के कारण घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किये गये है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।




