स्पेन की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत

उत्तर-पूर्वी स्पेन के मान्लेउ शहर में पांच मंजिला अपार्टमेंट में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है और कैटलन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैटालोनिया के रीजनल लीडर, साल्वाडोर इल्ला ने X पर मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पांच लोगों की मौत पर दुख जताया।

इमरजेंसी सर्विस ने आज मंगलवार को जानकारी दी कि घायलों में से चार को बाद में हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। वहीं एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी। कैटलन पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button