बांग्लादेश में आज तारिक रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत की ओर से शामिल होंगे ओम बिरला

तारिक रहमान मंगलवार को बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जिससे 20 साल बाद बीएनपी की सत्ता में वापसी होगी। 60 वर्षीय रहमान पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं। छात्र आंदोलन के बाद हुए चुनाव में बीएनपी को दो-तिहाई बहुमत मिला। यह शपथ ग्रहण समारोह अंतरिम सरकार के 18 महीने के शासन का अंत करेगा। भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इसमें शामिल होंगे। पहली बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे 60 वर्षीय रहमान पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं।

अंतरिम शासन का अंत
छात्र आंदोलन के चलते पांच अगस्त, 2024 को शेख हसीना की अगुआई वाली अवामी लीग सरकार के अपदस्थ होने के बाद गुरुवार को पहला आम चुनाव कराया गया था, जिसमें बीएनपी को दो तिहाई सीटों पर जीत मिली। नई सरकार के गठन के साथ ही मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के करीब 18 महीने के शासन का अंत हो जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button