पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का करेंगे उद्घाटन, एक घंटे की दूरी घट कर रह जाएगी 7 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को ब्रह्मपुत्र पर बने छह लेन वाले कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे। यह पुल गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी के बीच यात्रा का समय 45-60 मिनट से घटाकर 7-10 मिनट कर देगा। लगभग 3,300 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 1.24 किलोमीटर लंबा पुल ट्रैफिक कम करने और शहर के दक्षिणी किनारे पर भीड़भाड़ घटाने में मदद करेगा, जिससे असम में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

1.24 किलोमीटर का यह एक्सट्राडोज्ड पुल 8.4 किलोमीटर बड़े कनेक्टिविटी कॉरिडोर का हिस्सा है। इसे बनाने में लगभग 3,300 करोड़ रुपए का खर्च आया है। लगभग 3,300 करोड़ रुपए की लागत से बना यह स्ट्रक्चर, मौजूदा नदी क्रॉसिंग पर दवाब कम करने और असम के सबसे बड़े शहर, गुवाहाटी में बढ़ते गाड़ियों के ट्रैफिक को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button