‘भारत में बड़ा आतंकी हमला करना चाहता है पाकिस्तान, स्लीपर सेल की कर रहा भर्ती’, पंजाब पुलिस ने किया खुलासा
पंजाब पुलिस ने दिल्ली सहित कई राज्यों में आतंकी हमलों की आईएसआई की साजिश को विफल करते हुए स्लीपर सेल की तलाश तेज कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि आईएसआई बड़े हमले की फिराक में है और आरडीएक्स, आईईडी, ग्रेनेड एकत्र कर रही है। इसमें बब्बर खालसा इंटरनेशनल और खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स जैसे आतंकी संगठन शामिल हैं। फताहपुर जेल से लखबीर सिंह लक्खा भी गिरफ्तार हुआ है, जो ड्रोन से हथियार मंगवाता था।

इसे लेकर उसने उत्तर भारत में आधा दर्जन के करीब स्लीपर सेल तैयार कर लिए हैं, जो एक इशारे पर बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं। आईएसआई बड़े स्तर पर आरडीएक्स, आईईडी और ग्रेनेड एकत्र करने पर लगी है, ताकि मौका मिलते ही भारत में एक ही दिन बड़ा हमला किया जा सके।




