ज्यादा मुनाफे का लालच पड़ा भारी; निवेश में ज्यादा मुनाफे का झांसा, दो महीने में युवती से 44.81 लाख की ठगी

बठिंडा में एक युवती ऑनलाइन निवेश के झांसे में आकर 44.81 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने उसे शेयर बाजार में अधिक मुनाफे का लालच देकर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और एक ऐप डाउनलोड करवाकर निवेश करवाया। शुरुआत में मुनाफा दिखाकर बाद में पैसे निकालने से मना कर दिया। साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

टीचर कालोनी, बठिंडा निवासी राजविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बेटी अवनत कौर को ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मोटा लाभ कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने उसे ‘एंजल वन स्टॉक हब एच-107’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। इस ग्रुप में शेयर बाजार से जुड़े निवेश के टिप्स दिए जाते थे और कम समय में अधिक रिटर्न का दावा किया जाता था।

Related Articles

Back to top button