राहुल गांधी की जिला प्रधानों संग हुई बैठक; 10 दिन की ट्रेनिंग देगी कांग्रेस, इंटरनेट मीडिया पर बढ़ाएंगे एक्टिविटी

राहुल गांधी ने जालंधर में पंजाब के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जहाँ वरिष्ठ नेता पार्टी की रणनीति और जनता के मुद्दों पर मार्गदर्शन देंगे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और ब्लॉक अध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा करने पर भी जोर दिया।

बैठक में तय किया गया कि सभी जिला प्रधानों के लिए 10 दिनों का विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्टी के इतिहास, भविष्य की रणनीति, संगठन की संरचना और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के तरीकों पर मार्गदर्शन देंगे। जिला प्रधान पूरे 10 दिन कैंप में रहेंगे और इस दौरान बाहरी लोगों से किसी तरह की चर्चा नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button