पंजाब के गुरदासपुर में एनकाउंटर, पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर घायल

डेरा बाबा नानक में बेदी मेडिकल स्टोर मालिक रणदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक गैंगस्टर निशान सिंह को हथियारों की बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि पंजाब पुलिस की टीमें इस मामले की जांच कर रही थीं।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल और एसएसपी बटाला एनकाउंटर वाली जगह पर पहुंचे। जानकारी देते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि कुछ दिन पहले डेरा बाबा नानक के बाजार जोड़ियां में बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

Related Articles

Back to top button