ऑपरेशन प्रहार के तहत जालंधर के रेलवे स्टेशनों पर पुलिस एक्टिव, स्पेशल DGP की अगुवाई में भारी फोर्स ने डाला डेरा

जालंधर में ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत पुलिस ने रेलवे स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन पर व्यापक सर्च अभियान चलाया। स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने यात्रियों के बैग्स और संदिग्ध सामान की गहन तलाशी ली। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड भी शामिल रहा। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि छापेमारी में 50 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के बैग्स की गहन तलाशी ली गई, वहीं आसपास पड़े संदिग्ध सामान की भी जांच की गई। मौके पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एसपी हरिंदर सिंह गिल भी मौजूद रहे। एसपी गिल ने रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग टीमें तैनात कर जांच के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button