पंजाब के मुक्तसर में आपरेशन प्रहार 2 के दौरान ड्यूटी निभाते समय हवलदार लखवीर सिंह की हार्ट अटैक से मौत
पंजाब के मुक्तसर में ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दौरान ड्यूटी पर तैनात हवलदार लखवीर सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बरीवाला थाने में कार्यरत लखवीर सिंह को अचानक सीने में दर्द हुआ और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। डीआईजी संजीव कुमार रामपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस विभाग की ओर से परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मुक्तसर जिले में आपरेशन प्रहार-2 के तहत विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बरीवाला थाने में तैनात हवलदार लखवीर सिंह ड्यूटी पर मौजूद थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ।




