फिरोजपुर में शस्त्र लाइसेंस को लेकर टकराव; आप प्रांतीय सचिव का धरना, एडीसी के पक्ष में आए विधायक ने दी सफाई

फिरोजपुर में आप प्रांतीय सचिव सुखराज सिंह गौरा ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने एडीसी जनरल पर शस्त्र लाइसेंस संबंधी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया और डीसी पर मिलने से इनकार करने का दावा किया। गौरा ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर एडीसी के तबादले की मांग की। विधायक रजनीश दहिया ने प्रशासन का बचाव करते हुए कहा कि अधिकारी व्यस्त हो सकते हैं। एडीसी ने दुर्व्यवहार के आरोपों से इनकार किया, प्रक्रिया समझाने की बात कही।

गौरा के साथ 20 ओर लोग थे और जिनके बीच में उनकी बेइज्जती हुई है। प्रांतीय सचिव ने कहा कि पिछले दिनो गांव गिल्ल में आप वर्करो पर कुछ लोगो ने हमला किया था और उनका लाईसैंस दो वर्ष से पेंडिंग चल रहा था। उसके सम्बंध में जब वह एडीसी से मिले तो उन्होंने उनके साथ दुव्र्यवहार किया। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह खुलकर पूरी बात मुख्यमंत्री को बताएंगे और एडीसी की बदली के लिए कहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button