पंजाब में हल्की वर्षा के बाद बढ़ा घना कोहरा, यातायात प्रभावित होने की आशंका
पंजाब के कुछ जिलों में सोमवार को हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य में धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, रूपनगर, पठानकोट और मानसा में वर्षा हुई। मंगलवार को पंजाब के अधिकांश जिलों में घनी धुंध छाने का अनुमान है, जिससे सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है। फरीदकोट में 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था।

विभाग के अनुसार बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री रहा। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को पंजाब के अधिकांश जिलों में घनी धुंध पड़ सकती है। पंजाब के जीरकपुर सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सुबह-सुबह यातायात बाधित हो सकता है।




