‘आतंकवाद बर्दाश्त नहीं…’ UN में भारत ने पाक को फिर लताड़ा; ऑपरेशन सिंदूर और कश्मीर पर फैला रहा झूठ
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और आतंकवाद पर पाकिस्तान के झूठे बयानों की कड़ी निंदा की। भारत ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद को सरकारी नीति के हथियार के रूप में इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है। भारतीय राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि आतंकवाद को कभी सामान्य नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने यूएन की प्रभावहीनता पर भी चिंता व्यक्त की और सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग की।

भारत ने UN में पाकिस्तान के झूठे दावों को नकारा
‘अंतरराष्ट्रीय विधि-शासन की पुनर्पुष्टि: शांति, न्याय और बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने के मार्ग’ विषय पर सोमवार को सुरक्षा परिषद में हुई खुली बहस के दौरान आसिम ने आपरेशन सिंदूर, जम्मू-कश्मीर और सिंधु जल संधि पर टिप्पणी की।




