रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेंगे भारत और ब्राजील, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा से की बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से बात की और दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने तथा आने वाले वर्ष में इसे और ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही ब्राजील के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ”राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी में आई गति की समीक्षा की, जो आने वाले वर्ष में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा घनिष्ठ सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं जल्द ही उनका भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।”




