पीएम मोदी ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में होंगे शामिल, पुनर्निर्माण के 75 वर्ष का मनेगा उत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल होंगे। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने और महमूद गजनवी के आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। पिछले दो दशकों में पीएम मोदी के नेतृत्व में मंदिर का व्यापक विकास हुआ है, जिसमें कनेक्टिविटी सुधार, सांस्कृतिक उत्सव और नेट-जीरो पहल शामिल हैं, जिससे यह आस्था और गौरव का केंद्र बना है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ पर 1026 में किए गए प्रथम आक्रमण के हजार वर्ष पूर्ण होंगे। आज एक हजार वर्षों के बाद भी सोमनाथ मंदिर पूर्ण गौरव के साथ अडिग खड़ा है। संयोग से 2026 में ही सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। 11 मई, 1951 को इस भव्य मंदिर का पुनर्निर्माण संपन्न हुआ था और फिर यह भक्तों के लिए खुला था। इस सीमाचिह्न समान घटना को और विशेष बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 11 जनवरी को सोमनाथ की यात्रा पर आएंगे और ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में उपस्थिति देंगे।

Related Articles

Back to top button