Delhi-NCR में ठंड, कोहरे और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक; कई इलाकों AQI ‘गंभीर’, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट!
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण, ठंड और कोहरे का तिहरा हमला जारी है। रविवार को दिल्ली स्मॉग की मोटी चादर से ढकी रही, और सुबह हल्का कोहरा भी देखा गया। हवा रुकने से Delhi AQI ‘गंभीर’ स्थिति में बना हुआ है। लोगों को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के लिए जहरीली हवा और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, हवा रुकने से एक्यूआई गंभीर स्थिति में बना हुआ है। उधर, लोगों को ठंड का भी पूरा अहसास हो रहा है। शनिवार सुबह की तरह रविवार को भी ठंड से लोगों के हाथ ठिठुरते रहे।




