‘हर ग्राम पंचायत में बनाएंगे सहकारी संस्था’, Amit Shah ने भारत की जीडीपी को लेकर कही ये बात
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश के सकल घरेलू उत्पादन में सहकारी क्षेत्र के योगदान को तीन गुणा करने का लक्ष्य रखा गया है। देश की हर ग्राम पंचायत में एक सहकारी संस्था और देशभर में 50 करोड़ से अधिक सक्रिय सहकारी सदस्य बनायेंगे।

केंद्रीय मंत्री शाह एवं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर महात्मा मंदिर में नेशनल बैंक फार एग्रीकल्चर एंड रुरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) व इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया (आइएएमएआइ) की ओर से आयोजित एम्पावरिंग रुरल इनोवेशन फार ग्लोबल चेंज अर्थ समिट का उद्घाटन किया।




