Delhi University : बम की धमकी को लेकर JNU में अलर्ट, कैंपस में कड़े सुरक्षा इंतजाम के लिए एडवाइजरी जारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में बम की धमकी के बाद जेएनयू प्रशासन ने सुरक्षा परामर्श जारी किया है। छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए कहा गया है। कैंपस में प्रवेश के लिए आईडी अनिवार्य कर दी गई है और सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाने की अपील की गई है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कम भीड़-भाड़ वाले और ज़्यादा ट्रैफिक वाले इलाकों में खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है। JNU ने साफ किया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, एक्टिविटी, लावारिस बैग, गाड़ी या चीज़ की जानकारी तुरंत सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को दी जाए।




