RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक, प्रस्तावों को निचले स्तर तक पहुंचाने पर जोर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक में प्रस्तावों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर बल दिया गया। संगठन की गतिविधियों की समीक्षा हुई और भविष्य की योजनाओं पर विचार किया गया। कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही युवाओं को संघ से जोड़ने पर जोर दिया गया।

कचनार क्लब परिसर में आयोजित इस बैठक के बाद कई पदाधिकारी वहीं ठहरे हुए हैं। समीक्षा बैठक का क्रम रविवार को पूरे दिन जारी रहा। गृह संपर्क अभियान और विशिष्टजनों से संपर्क करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श हुआ। नशाखोरी और मतांतरण प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।




