Andhra Pradesh में बड़ा हादसा, वेंकटेश्वर मंदिर में एकादशी पर भगदड़ से 9 श्रद्धालुओं की मौत

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के दिन भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

चंद्रबाबू नायडू ने बताया त्रासदी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं की मौत को “हृदय विदारक” बताया।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ से मुझे बहुत दुख हुआ। यह बहुत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।”

 

Related Articles

Back to top button