‘देश और नागरिकों पर आंच आई तो हर सीमा पार कर सकता है भारत’, पाकिस्तान पर बरसे Rajnath Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राजग सरकार ने कई बार साबित किया है कि देश के एकता और अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हम कोई भी सीमा पार कर सकते हैं।जेआइटीओ के जीतो कनेक्ट कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पहलगाम में लोगों को धर्म के आधार पर चुन-चुनकर मारा गया लेकिन जब भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की तो उसने धर्म नहीं देखा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया ताकि पहलगाम आतंकी हमलों के जिम्मेदारों को सजा दी जा सके। हमने किसी सैन्य या नागरिक प्रतिष्ठानों पर कभी हमला नहीं किया। अगर हम चाहते, तो पहले ही कर सकते थे, लेकिन हमने नहीं किया।




