‘भारत विश्व का नया निर्माता है…’, Prime Minister Modi से इजरायल ने की ये खास अपील
Prime Minister Modi : इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना भारत जैसे देशों को क्षेत्र में पुनर्निर्माण करने की अनुमति देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की 20 सूत्रीय शांति योजना पर प्रतिक्रिया का स्वागत किया और कहा कि भारत क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

इजरायली राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 20 सूत्रीय शांति योजना पर प्रतिक्रिया का भी स्वागत किया और कहा कि भारत क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इजरायली राजदूत अजार ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘हम प्रधानमंत्री मोदी के बयान का स्वागत करते हैं। भारत क्षेत्र के लिए सकारात्मक भूमिका निभा रहा है और हम इसका स्वागत करेंगे।’




