अभी तक नहीं है दिल्ली सरकार के पास अपना ‘लोगो’, CM Rekha Gupta ने गठित की विशेष समिति

CM Rekha Gupta : दिल्ली सरकार पहली बार दिल्ली राज्य का आधिकारिक लोगो बना रही है। इसके लिए आयोजित डिजाइन प्रतियोगिता में 1800 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मूल्यांकन के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। यह लोगो दिल्ली के इतिहास संस्कृति विकास और आधुनिक शासन का प्रतीक होगा। सरकार दिल्ली की विशिष्ट पहचान को स्थापित करना चाहती है।

CM Rekha Gupta

सरकार ने लोगो के डिजाइन व उसके चयन को लेकर माइजीओवीडाटइन (mygov.in) पोर्टल पर लोगो डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर निर्धारित की गई थी। पोर्टल पर पूरे देश से कुल 1800 प्रविष्टियां/डिजाइन प्राप्त हुए हैं।

Related Articles

Back to top button