PM Modi कहां-कहां करते हैं निवेश, सोने से लेकर एफडी तक क्या-क्या हैं पोर्टफोलियो में शामिल?
आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन (PM Modi’s 75th Birthday) है। साल 2014 से ही पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हुए हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज जानते हैं कि पीएम मोदी द्वारा कहां-कहां निवेश किया गया है। उनके पोर्टफोलियो में कौन-कौन सी स्कीम शामिल हैं?

लेकिन क्या आपको पता है कि खुद पीएम मोदी कहां-कहां निवेश करते हैं। इसके साथ ही उनके पास कितना सोना है। चलिए इसके बारे में डिटेल में बात करें।
PM Modi Investment: क्या-क्या है पोर्टफोलियो में शामिल?
पीएम मोदी के पास 52,920 रुपये कैश के रूप में मौजूद है। साथ ही उन्होंने बैंक में कुल 2,86,40,642 रुपये रखें हुए हैं। इसमें SBI गांधीनगर में ब्रांच के 73,304 रुपये और SBI शिवाजी नगर, वाराणसी के 7000 रुपये इत्यादि शामिल हैं।




