Acer ने भारत में लॉन्च किया 5G मोबाइल हॉटस्पॉट, एक साथ 16 डिवाइस हो सकेंगे कनेक्ट

Acer ने भारत में अपना नया Connect M4 5G Mobile Hotspot लॉन्च कर दिया है। ये डिवाइस 5G स्पीड Wi-Fi 6 Dual-Band और tri-SIM सपोर्ट जैसी खूबियों के साथ आता है। इसमें 8000mAh बैटरी IP68 रग्ड रेटिंग और पावर बैंक की सुविधा भी मिलती है। एक साथ 16 डिवाइस कनेक्ट करने की कैपेसिटी और 135 से ज्यादा देशों में नेटवर्क सपोर्ट के कारण ये ट्रैवलर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

Acer

Acer Connect M4 की कीमत और उपलब्धता
Acer Connect M4 की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है और ये Amazon और Acer ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है।

Acer Connect M4 के फीचर्स
Acer Connect M4 एक साथ 16 डिवाइस को कनेक्ट करने की क्षमता रखता है। इसका ट्राई-SIM सेटअप Nano SIM, eSIM और vSIM को सपोर्ट करता है, जिससे 135 से ज्यादा देशों में बिना किसी परेशानी नेटवर्क एक्सेस किया जा सकता है। ये डिवाइस SIMO SignalScan टेक्नोलॉजी से लैस है, जो अपने-आप सबसे स्ट्रॉन्ग नेटवर्क डिटेक्ट कर उसी पर स्विच कर देता है।

 

Related Articles

Back to top button