PM Modi से मिले चमोली जिले के पांच आपदा प्रभावित, बोले- ‘प्रधानमंत्री से मिलना सपने सच होने जैसा’
चमोली जिले के थराली और देवाल क्षेत्र के पांच आपदा प्रभावितों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें नुकसान का ब्योरा दिया। चेपड़ों के भरत सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री से बात करना सपने जैसा था। केदारबगड़ के केदारदत्त जोशी और देवाल के नंदन सिंह ने भी आपदा की जानकारी दी। थराली के अंकित देवराडी ने बताया कि उनका मकान जमींदोज हो गया है।

गांव के एक बुजुर्ग का अब तक पता नहीं चल सका है। केदारबगड़ के केदारदत्त जोशी ने भी प्रधानमंत्री को आपदा की जानकारी दी। अपने पिता तारा सिह कुंवर और माता कमला देवी को खो चुके देवाल के मोपाटा गांव के नंदन सिह ने कहा कि माता-पिता पशुपालन से आजीविका चलाते थे। वह होटल में काम कर गुजर बसर करते हैं।




