अब भारत में ही बनेंगे राफेल लड़ाकू विमान, Ministry of Defence को मिला 114 एयरक्राफ्ट खरीदने का प्रस्ताव
भारतीय वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय को 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का प्रस्ताव दिया है। ये विमान फ्रांसीसी कंपनी दासौ एविएशन भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर बनाएगी जिनमें 60% से अधिक स्वदेशी सामग्री होगी। इस प्रस्ताव की अनुमानित लागत दो लाख करोड़ रुपये से अधिक है और यह भारत सरकार द्वारा हस्ताक्षरित सबसे बड़ा रक्षा सौदा होगा।

प्रस्ताव की अनुमानित लागत दो लाख करोड़ रुपये से अधिक होगी। रक्षा सचिव की अध्यक्षता वाला रक्षा खरीद बोर्ड इस प्रस्ताव पर अगले कुछ सप्ताह में चर्चा कर सकता है। यह भारत सरकार द्वारा हस्ताक्षरित अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा होगा।




