Deepika Padukone ने बेटी दुआ के लिए बनाया स्पेशल केक, इस अंदाज में सेलिब्रेट किया पहला जन्मदिन
Dua Padukone Birthday अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बेटी दुआ पादुकोण एक साल की हो गई हैं। सिनेमा के इन दोनों सुपरस्टार्स ने अपनी लाडली के जन्मदिन का जश्न मनाया है और सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर को शेयर किया है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने सोशल मीडिया पर लाडली के बर्थडे के अवसर पर केक कटिंग की प्यारी तस्वीर को शेयर किया है। आइए एक नजर दुआ पादुकोण के बर्थडे सेलिब्रेशन की इस फोटो पर डालते हैं।
दीपिका ने मनाया बेटी का जन्म दिन
बीते साल 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म दिया था। इस आधार पर अब वह एक साल की हो गई हैं। इस खास मौके का जश्न दीपिका ने अपने ही अंदाज में मनाया है। अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि दीपिका और रणवीर ने दुआ का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए चॉकलेटी केक कट किया है।




