Rahul Gandhi बोले- असुरक्षा और अवसर की कमी रोक रही है बिहार की बेटियों की राह

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि बिहार की बेटियां प्रतिभावान हैं। हालांकि असुरक्षा, असुविधा और अवसर की कमी उनकी राह रोक रही है। उन्होंने बिहार में निकाली गई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कुछ छात्राओं से मुलाकात का एक वीडियो सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मुझे बिहार की उन बेटियों से मिलने का अवसर मिला, जो पहली बार वोट डालने जा रही हैं। बातचीत में एक बात बिल्कुल साफ दिखी कि बिहार की बेटियां प्रतिभा से भरी हैं, उनके इरादे बुलंद हैं और सपने बड़े। असुरक्षा, असुविधा और अवसर की कमी उनकी राह रोक देती है।
उन्होंने दावा किया कि स्कूल और कॉलेज दूर हैं। बस और ट्रेन में छेड़छाड़ आम है। रास्तों में अंधेरा और असुरक्षा है। सरकारी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर हालत में है। अंधाधुंध निजीकरण ने ग़रीब और आम परिवारों की बेटियों को और पीछे धकेल दिया है। इन हालात से जूझकर भी जब वे अपने हक के लिए आवाज उठाती हैं, तो उन्हें ताना सुनना पड़ता है कि तुम बहुत बड़ी नेता हो क्या? लेकिन यही सच्चाई है।

उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियां बदलाव की सबसे बड़ी ताक़त हैं और उनकी आवाज़ दबाई नहीं जा सकती। राहुल गांधी ने कहा कि हम मिलकर उन्हें हक और आजादी दिलाएंगे, ताकि हर बेटी बेखौफ होकर अपने सपनों की उड़ान भर सके। छात्राओं के एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अपना पहला वोट कांग्रेस को ही दिया था, क्योंकि यही पार्टी लोगों को जोड़ती है।

Related Articles

Back to top button