Uttarakhand में नकली दवाओं के कारोबार में बड़े गिरोह का भंडाफोड़, एक्शन मोड में STF की टीम
मुख्यमंत्री के आदेश पर एसटीएफ ने देहरादून में नकली दवा नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 12 गिरफ्तारियां हुई हैं जिनमें दवा कंपनी मालिक भी शामिल हैं। एक अन्य गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर एसटीएफ ने अलग से मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की है। नकली दवाओं का कारोबार उत्तराखंड समेत कई राज्यों में फैला है।

इनमें पांच आरोपित दवा कंपनियों के मालिक व प्लांट संचालक भी शामिल हैं। इसी बीच एसटीएफ को इनपुट मिले हैं कि एक अन्य गिरोह भी नकली दवाओं के कारोबार में संलिप्त है। इस मामले में एसटीएफ अलग से मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ शुरू करेगी।




