भारत रत्न भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह, PM Modi होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रसिद्ध गायक भारत रत्न भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह सोमवार से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 सितंबर को इस समारोह में भाग लेंगे।

PM Modi

भूपेन का जन्म आठ सितंबर 1926 को तिनसुकिया जिले के सादिया में हुआ था। एक साल तक चलने वाले जन्म शताब्दी समारोह की शुरुआत सोमवार को गुवाहाटी के डा. भूपेन हजारीका समन्वय तीर्थ में होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार नवंबर 2011 में किया गया था।

रिलीज की गई डॉक्यूमेंट्री
इस अवसर पर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा उपस्थित रहेंगे। भूपेन हजारिका सांस्कृतिक ट्रस्ट, जिसे उन्होंने अपने जीवनकाल में स्थापित किया था, सोमवार को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। रविवार को 65 मिनट की डॉक्यूमेंट्री ‘भूपेन दा अनकट’ को रिलीज किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र तेज हजारिका और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button