CM Bhagwant Mann की बिगड़ी हालत, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती; मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान भी हैं। उन्हें आगे के इलाज के लिए आइसोलेशन आईसीयू में भर्ती कराया जाएगा।

CM Bhagwant Mann

फोर्टिस अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को थकावट और हृदय गति कम होने की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। यहां पहुंचने पर, उनके महत्वपूर्ण अंगों की जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है। उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है। उनकी नाड़ी की गति में सुधार हुआ है। हमारी मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

मान के बीमार पड़ने की खबर के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल उनकी तबीयत पूछने के लिए सरकारी आवास पर पहुंचे। केजरीवाल बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए बुधवार शाम पंजाब पहुंचे थे। पहले उनका मुख्यमंत्री के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का कार्यक्रम था। हालांकि, केजरीवाल बाद में कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने चले गए।

बता दें कि, आज होने वाली कैबिनेट बैठक भी रद्द कर दी गई। हालांकि इसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। आशंका है कि मुख्यमंत्री मान को तेज बुखार होने के कारण ऐसा किया गया है। बैठक में बाढ़ प्रभावित राज्य में जारी राहत एवं बचाव कार्यों पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद थी। पंजाब भारी बाढ़ से जूझ रहा है, जिसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।

 

Related Articles

Back to top button