टैरिफ वॉर पर अब Trump के सलाहकार ने दी भारत सरकार को धमकी, कहा- ‘अगर इंडिया नहीं झुका तो…’

नई दिल्ली – भारत के खिलाफ अपनी टैरिफ नीति के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ही देश में घिरते नजर आ रहे हैं। भारत में अमेरिका के पूर्व प्रभारी डोनाल्ड हेफ्लिन ने कहा कि ये फैसला काफी जटिल है। तो वहीं, डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष आर्थिक सलाहकार ने भी भारत सरकार को रूसी तेल खरीद के खिलाफ धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने चेतावनी दी है कि अगर भारत रूसी कच्चे तेल के व्यापार पर लगाम लगाने में विफल रहता है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति किसी भी तरीके से टैरिफ नहीं हटाने वाले हैं।

Trump

केविन हैसेट ने भारत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका-भारत की व्यापार वार्ता भी अब ‘जटिल’ हो गई है और भारत अमेरिकी उत्पादों के लिए अपने बाजार खोलने में “अड़ियल” रवैया अपना रहा है। हैसेट ने आगे कहा कि अगर भारत नहीं झुकेगा, तो मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रपति ट्रंप झुकने वालों में से हैं। अमेरिका ने बुधवार को भारतीय वस्तुओं पर शुल्क दोगुना करके 50 प्रतिशत कर दिया, जो ब्राजील के अलावा किसी भी देश के लिए सबसे अधिक है। इसमें भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। हैसेट ने कहा कि भारत के साथ व्यापार वार्ता भी “जटिल” है और दावा किया कि ट्रंप ने टैरिफ केवल इसलिए ही लगाया है कि रूप पर शांति समझौता करने और लाखों लोगों की जान बचाने का दबाव डाला जा सके। भारत ने कहा है कि वह अमेरिकी दबाव के सामने झुकने वाला नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button