War 2 ने इस कॉमेडी फिल्म का सिंहासन जलाकर किया राख, हुई बल्ले-बल्ले
नई दिल्ली। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर-2’ को थिएटर में रिलीज हुए 1 हफ्ता पूरा हो चुका है। 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म की रफ्तार पहले वीकेंड के बाद भले ही धीमी हुई हो, लेकिन कबीर धारीवाल और विक्रम अपने मिशन से बिल्कुल भी नहीं चूके हैं।

रजनीकांत की कूली से ये मूवी भले ही कमाई में थोड़ा पीछे रह गई हो, लेकिन फिर भी स्पाई थ्रिलर फिल्म एक के बाद एक बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर अब तक केसरी 2 से लेकर रेड 2 सहित कई फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली ऋतिक रोशन की फिल्म ने एक और बड़ी मूवी पर वार करते हुए उसका लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।




