Haryana Legislative Assembly 12 अगस्त को करवाएगी पत्रकारिता से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा 12 अगस्त को चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित हरियाणा निवास में पत्रकारिता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की पहल पर हो रहे इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने काफी उत्साह दिखाया है। यह कार्यशाला सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। शुरुआती आधा घंटा प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन के लिए होगा, जहाँ उन्हें परिचय पत्र और लेखन सामग्री दी जाएगी। सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
समापन सत्र को विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा संबोधित करेंगे।

Haryana Legislative Assembly

हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा प्रतिभागियों को प्रेरक विचार साझा करेंगी। कार्यशाला में ‘संसदीय विशेषाधिकार और प्रेस’, ‘विधायी कार्यप्रणाली’, ‘मीडिया की भूमिका’, ‘मीडिया एथिक्स’ और ‘प्रेस ब्रीफिंग की कवरेज’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र होंगे। इन सत्रों को वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञ संबोधित करेंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य पत्रकारों को विधायी कार्यों, संसदीय परंपराओं, रिपोर्टिंग मानकों और विधानसभा तथा मीडिया के संबंधों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देना है। सत्रों के बाद अनुभव साझा करने और प्रश्नोत्तर का भी एक सत्र रखा गया है।

Related Articles

Back to top button