रक्षाबंधन 2025: अभिनेत्री Nikita Rawal ने दिखाया सादगी भरा और भावनात्मक अंदाज़
Rakshabandhan 2025: Actress Nikita Rawal shows simplicity and emotional style
मुंबई (अनिल बेदाग) —
बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता रावल ने इस रक्षाबंधन पर एक खास संदेश दिया है—”ये त्यौहार दिखावे का नहीं, बल्कि भावनाओं का है।” शोबिज़ की चमक-दमक और बड़े समारोहों से दूर, निकिता ने अपने भाई के साथ घर पर बेहद सरल और दिल से जुड़ा रक्षाबंधन मनाया।

पारंपरिक गुजराती पोशाक में सजी निकिता ने अपने भाई की कलाई पर राखी बाँधी। कोई भारी-भरकम डेकोरेशन या तामझाम नहीं, सिर्फ़ प्यार, अपनापन और बचपन की यादें।
“रक्षाबंधन मेरे लिए सिर्फ़ एक रस्म नहीं, बल्कि एक एहसास है। जब हम साथ बैठकर बातें करते हैं, हँसते हैं और दुआएं देते हैं, वही असली त्यौहार होता है,” — निकिता रावल
इस मौके पर घर पर बनी गुजराती थाली, हँसी-ठिठोली और पुराने किस्सों ने इस त्योहार को और भी यादगार बना दिया।
आज के समय में जब त्योहार दिखावे की दौड़ में फंस गए हैं, निकिता रावल की यह सादगी एक प्यारा संदेश देती है—त्यौहार को महसूस कीजिए, ना कि बस दिखाइए।




